Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

20/06/2026

कमरे में फंदे पर लटकी मिली गर्भवती महिला, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस हर पहलू की कर रही जांच…

Spread the love



घरघोड़ा। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय महिला का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड 12 निवासी तुलसी यादव (22 वर्ष) गुरुवार सुबह भोजन करने के बाद अपने कमरे में चली गई थीं। उस समय उनका पति और बच्चा घर के बाहर मौजूद थे। कुछ देर बाद जब पति कमरे में जाने पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजे को धक्का देकर खोला गया।

दरवाजा खुलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटकी हुई मिली। आनन-फानन में परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना तत्काल घरघोड़ा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी एएसआई डेविड टोप्पो ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के अनुसार मृतका करीब तीन माह की गर्भवती बताई जा रही है। इस जानकारी के सामने आने के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी अस्पताल पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस का कहना है कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।


Spread the love