Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

20/06/2026

बरेली में शराब तस्करी का भंडाफोड़: भुता पुलिस ने 25 पव्वे के साथ आरोपी किया गिरफ्तार…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भुता पुलिस ने एक व्यक्ति को 25 पव्वे देशी शराब ‘मजेदार’ मार्का के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामकुमार जसवाल (50 वर्ष) पुत्र पुत्तूलाल जसवाल, निवासी ग्राम बिलसंडा, थाना बिलसंडा, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है।

      पुलिस के अनुसार अभियुक्त ग्राम रसूला मंदिर के पास सड़क किनारे अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और अभियुक्त को पकड़ लिया। उसके कब्जे से कुल 25 पव्वे देशी शराब बरामद की गई। इस मामले में थाना भुता पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

     पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का पूर्व में भी आबकारी अधिनियम से संबंधित आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे उसके लंबे समय से अवैध शराब के धंधे में लिप्त होने की पुष्टि होती है।
यह कार्रवाई उपनिरीक्षक सतीश कुमार, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार एवं कांस्टेबल विनय कुमार की टीम द्वारा की गई।

      थाना प्रभारी निरीक्षक रविंदर कुमार ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।


Spread the love