Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

25/06/2026

जुआ खेलते पकड़ा गया पुलिसकर्मी, एसपी ने तत्काल किया निलंबित…

Spread the love



सक्ती। पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाले एक मामले में सक्ती पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक चालक मनोज कुमार सारथी को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरक्षक पिछले कुछ दिनों से बिना किसी सूचना और अनुमति के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित था।

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी से गायब आरक्षक कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में जुआ खेलने पहुंच गया था। इसी दौरान पुलिस चौकी रजगामार की टीम ने जुआ फड़ पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अन्य जुआरियों के साथ आरक्षक मनोज कुमार सारथी भी मौके पर पकड़ा गया।

पुलिस ने उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि यदि कोई भी कर्मचारी कानून के विरुद्ध गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।




Spread the love