रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज में सारंगढ़ के मरीज़ ने किया आत्माहत्या, बाथरूम के बाहर फंदे से लटके हुआ मिला शव

रायगढ़। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार को सुबह गायनिक वार्ड के बाहर बाथरूम के पास एक मरीज़ का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। और उस वक़्त पूरा हड़कम मच गया। और इस घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने रायगढ़ चक्रधर नगर पुलिस को जानकारी दी। और पुलिस टीम मौके पर पहुंचा फ़िर मामले की जाँच में जुट गया।
आप को बता दे कि मृतक की पहचान नारद लहरे 55 वर्षीय निवासी भीखमपुरा, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के रूप में हुआ हैं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक नारद लहरे पीलिया से पीड़ित थे और 2 दिन पहले उपचार के लिए लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुआ हैं।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को सुबह करीब 5 बजे अस्पताल के गायनिक वार्ड के बाथरुम के बाहर अपने पेट के जरिये फंडा लगा लिया। और जब कुछ देर बाद लोगों की नजर नारद लहरे के शव पर पड़ी तो अस्पताल परिसर में हड़कम मच गया।
अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अस्पताल में भर्ती होने से लेकर घटना के समय तक की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
















