नगर वार्ड मे जर्जर सड़को का निर्माण हुआ शरू….
आवाम की आवाज / खाचरोद /कमलेश पाटीदार
*खाचरौद।* नगर के वार्ड 6 अंतर्गत आने वाले गुरुनानक मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ 18 मई को किया गया। कार्यक्रम पूर्व विधायक की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ —
उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद भरावा ने बताया कि वार्ड 6 अंतर्गत आने वाले गुरुनानक मार्ग विगत कई दिनों से जीर्णशीर्ण हो गया था तथा पाइप लाइन हेतु सड़क के खुदने के कारण आये दिन दुर्घटना होती रहती थी। क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार उक्त सड़क निर्माण की मांग की गई हैं। साथ नगर को रावला क्षेत्र, थोक सब्जी मंडी से जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग भी हैं, इस कारण उक्त मार्ग से दिन भर में कई वाहन गुजरते हैं। तथा सड़क के नही होने से काफी परेशानियों का सामना वाहन चालक को करना पड़ता था।
भरावा ने बताया कि आप जनता की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए उक्त गुरुनानक मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण के निर्देश भी प्रदान किए।
इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, नपा पार्षद दशरथ वाकतारिया, नारायण मंडावलिया, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र धाकड़, राहुल मेहता, बाबू नागर, जितेन्द्र पांचाल, शहर काजीद्वय डॉ. उरूज एहमद, गुल्जार हुसैन, वरिश्ठ कांग्रेस नेता अजीज पेंटर, अनवर हुसैन, किन्नर कुमकुम बाई व परिवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।









