Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

21/05/2026

आम के पेड़ पर फंदे से झूलती मिली बुजुर्ग ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी…

Spread the love


रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूसल्दा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर ग्रामीण की लाश फंदे से लटकती हुई मिली। सुबह-सुबह घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जुट गई। पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल बना हुआ है।
मृतक की पहचान अनत राम राठिया (63 वर्ष) निवासी ग्राम पूसल्दा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना 19 मई की रात 11 बजे से 20 मई की सुबह 8 बजे के बीच की है। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने फांसी लगने से दम घुटने को मौत की वजह माना है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस घटना के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।


Spread the love