Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

20/05/2026

शादी की खुशी बदली दहशत में, घर में घुसकर महिलाओं और युवतियों से मारपीट… तीन आरोपी सलाखों के पीछे…

Spread the love

रायगढ़ | 19 मई 2026 रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। शादी समारोह से शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया, जहां आरोपियों ने देर रात घर में घुसकर महिलाओं और युवतियों के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक बरकसपाली निवासी श्रीमती धनमोती सारथी ने घरघोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें पड़ोसी के विवाह समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला था। परिवार शादी में पहुंचा, लेकिन वहां उन्हें बाद में अलग से पार्टी देने की बात कहकर वापस भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि 18 मई की शाम जब प्रार्थिया ने पार्टी को लेकर बातचीत की, तो इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रात करीब 9 बजे रामलाल सारथी, मनोज सारथी और मंगल सिंह सारथी गुस्से में प्रार्थिया के घर पहुंच गए। पहले बाहर गाली-गलौज की गई, फिर दरवाजा नहीं खुलने पर आरोपियों ने डंडे से दरवाजा तोड़ दिया और जबरन घर में घुस गए।
घर के भीतर घुसते ही महिलाओं और युवतियों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। बीच-बचाव करने आई सुक्रिता सारथी और अनिता सारथी को भी हाथ-मुक्कों से पीटा गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बन गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए घरघोड़ा पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रामलाल सारथी (45 वर्ष), मंगल सिंह सारथी (58 वर्ष) और मनोज सारथी (20 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी बरकसपाली के निवासी बताए जा रहे हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Spread the love