इनवर्टिस यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’, महिला सशक्तिकरण पर विपक्ष को घेरा…
सत्यम गौड़। बरेली
इनवर्टिस यूनिवर्सिटी, बरेली में आयोजित ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी के बीच महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और राजनीतिक मुद्दों को लेकर जोरदार चर्चा हुई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं और महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों को प्रमुखता से रखा।

कार्यक्रम में कहा गया कि एक ओर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत पूरा विपक्ष नारी शक्ति के अधिकारों पर “डाका” डालने का काम कर रहा है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल महिलाओं के नाम पर राजनीति करता है, जबकि वास्तविक सशक्तिकरण का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है।

सम्मेलन में महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, शिक्षा और सरकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंच से यह भी कहा गया कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, जिसका लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं तक पहुंच रहा है।

इस अवसर पर मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरुण कुमार सक्सेना, भाजपा उत्तर प्रदेश ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद श्री छत्रपाल सिंह गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री अधीर सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सोमपाल शर्मा एवं श्री आदेश प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी अपनी समस्याओं और सुझावों को मंच के माध्यम से रखा। सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन में भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधते हुए आगामी चुनावों में जनता से भाजपा के समर्थन की अपील की।









