ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश मास्टरमाइंड रायपुर से गिरफ्तार…
रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स के जरिए सट्टा नेटवर्क चला रहा था, जिसका कनेक्शन कई राज्यों तक फैला हुआ था।
पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आखिरकार उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, टिकट और सट्टा नेटवर्क से जुड़े अहम डिजिटल सबूत भी बरामद किए गए हैं।
फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
पुलिस का सख्त संदेश:
ऑनलाइन सट्टा जैसे अवैध कार्यों में शामिल लोगों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।









