ऑपरेशन प्रहार: रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रकों से 82 लाख का अवैध कबाड़ जब्त
📅 दिनांक: 17 अप्रैल 2026
🚨 “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई — 4 ट्रकों से 82 लाख से अधिक का अवैध कबाड़ जब्त
🚨 छाल पुलिस की नाकेबंदी में 4 ट्रक पकड़े गए, 4 चालक गिरफ्तार
🚨 81 टन से अधिक लोहा, पाइप, एंगल व स्क्रैप बरामद — किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं
🚨 कुल जप्ती: 82.13 लाख रुपये (स्क्रैप + वाहन)
📍 रायगढ़, 17 अप्रैल
जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ के विरुद्ध लगातार दूसरे दिन भी सख्त कार्रवाई की गई।
एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना छाल पुलिस द्वारा बेरियर पर सघन नाकेबंदी की गई। इस दौरान कोरबा की ओर से आ रहे चार कबाड़ लोड ट्रकों को रोककर जांच की गई।
🔍 जांच में पाया गया कि सभी ट्रकों में भारी मात्रा में लोहा, पाइप, एंगल एवं स्क्रैप लोड था, लेकिन किसी भी चालक द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
🚛 जप्त ट्रकों का विवरण
1️⃣ ट्रक CG13LA3817
चालक: छोटे लाल यादव (कोरबा)
माल: 25.10 टन स्क्रैप
कीमत: ₹10.52 लाख
वाहन: ₹12 लाख
👉 कुल जप्ती: ₹22.52 लाख
2️⃣ ट्रक CG12S1988
चालक: नरसिंग यादव (कोरबा)
माल: 24.10 टन स्क्रैप
कीमत: ₹10.37 लाख
वाहन: ₹12 लाख
👉 कुल जप्ती: ₹22.37 लाख
3️⃣ ट्रक CG12S1525
चालक: छबिनाथ प्रसाद (कोरबा)
माल: 16.60 टन स्क्रैप
कीमत: ₹6.72 लाख
वाहन: ₹12 लाख
👉 कुल जप्ती: ₹18.72 लाख
4️⃣ ट्रक CG12S5839
चालक: अरविंद कुमार सिंह (कोरबा)
माल: 15.76 टन स्क्रैप
कीमत: ₹6.50 लाख
वाहन: ₹12 लाख
👉 कुल जप्ती: ₹18.50 लाख
📊 कुल जप्ती:
स्क्रैप: 81.02 टन
स्क्रैप कीमत: ₹34.13 लाख
वाहन कीमत: ₹48 लाख
👉 कुल: ₹82.13 लाख
⚖️ कानूनी कार्रवाई
चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 35 (क)(ड) BNSS एवं 303(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
👮 कार्रवाई में शामिल टीम
थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की, जिसमें प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक दिलीप सिदार, सतीश जगत एवं उमाशंकर भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही
📢 एसएसपी का संदेश
“ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ के कारोबार, परिवहन और संग्रहण पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। सभी व्यापारी केवल वैध दस्तावेजों के आधार पर ही लेन-देन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”।









