Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

15/04/2026

अवैध कबाड़ कारोबार पर सख्ती ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की बड़ी पहल

Spread the love


🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में उद्योग प्रमुखों के साथ अहम बैठक आयोजित

🚨 प्रशासन, पुलिस और जीएसटी विभाग ने मिलकर उद्योगों को दी कानूनी जानकारी और चेतावनी
🚨 टैक्स चोरी, चोरी के माल और फर्जी बिलिंग पर सख्त कार्रवाई के संकेत
📍 15 अप्रैल, रायगढ़
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और संग्रहण पर रोक लगाने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में उद्योग प्रमुखों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी ने की। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवैध स्क्रैप कारोबार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने टैक्स चोरी, लोहा-तांबा चोरी, जीएसटी धोखाधड़ी तथा अवैध व्यापार के तरीकों को स्पष्ट करते हुए उद्योगों को सतर्क रहने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि अवैध कबाड़ कारोबारी कई बार उद्योगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं, जिससे उद्योगों को कानूनी जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। “क्या करें और क्या न करें” के माध्यम से उद्योगों की जिम्मेदारियों को भी स्पष्ट किया गया।
बैठक में यह भी बताया गया कि अवैध कबाड़ परिवहनकर्ता पुलिस से बचने के लिए खतरनाक तरीके अपनाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है।
जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर श्री मनीष मिश्रा ने फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी से जुड़े कानूनी प्रावधानों और दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी दी। वहीं एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा ने प्रशासनिक सख्ती और उद्योगों की जवाबदेही पर प्रकाश डाला।
बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए और उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी व्यक्ति की अवैध कबाड़ कारोबार में संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश
“अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी एवं कर अपवंचन जैसी गतिविधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उद्योग जगत से अपेक्षा है कि वे कानून का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”


Spread the love