Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

15/04/2026

चौपाल से लाख रुपये की भैंस ले उड़े चोर, पुलिस जांच जारी…

Spread the love

🔹आधी रात वाहन से भैंस चोरी, सिसैया मगनपुर में दहशत

सत्यम गौड़। फरीदपुर

थाना क्षेत्र के ग्राम सिसैया मगनपुर में शनिवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोर एक लाख रुपये कीमत की भैंस चोरी कर वाहन से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

      ग्राम निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने शनिवार रात अपनी भैंस को चौपाल में बांध रखा था। देर रात करीब 12:30 बजे उन्हें किसी वाहन की आवाज सुनाई दी। शक होने पर जब वह बाहर पहुंचे तो देखा कि चोर भैंस खोलकर वाहन में डालकर मौके से भाग चुके थे।

      पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। घटनास्थल के पास वाहन के टायर के निशान भी पाए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी की वारदात सुनियोजित तरीके से की गई।

      घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने पीड़ित को फरीदपुर थाने में तहरीर देने के लिए कहा। तहरीर दर्ज होने के बाद पुलिस ने भैंस बरामद करने का आश्वासन दिया है।

      हालांकि घटना के बाद से अब तक पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


Spread the love