डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर हरिनाथ खुंटे ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, समाज में जागरूकता का संदेश
भारत रत्न, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के महानायक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खुंटे ने उन्हें कोटिशः नमन करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और अधिकारों की लड़ाई का अमर प्रतीक है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने केवल संविधान नहीं लिखा, बल्कि देश के करोड़ों वंचितों, शोषितों और पिछड़ों को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दिलाने की नींव रखी। उनका विचार आज भी हर युवा के लिए प्रेरणा है, जो समाज में बदलाव लाने का सपना देखता है।
हरिनाथ खुंटे ने लोगों से बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने, शिक्षा को अपनाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्र में कई स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” — बाबा साहेब का यह संदेश आज भी समाज को नई दिशा दे रहा है।










