Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

04/04/2026

बरेली में संगठन विस्तार की बड़ी पहल: भगनापुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना युवा इकाई का गठन…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

जिला बरेली के थाना भुता क्षेत्र के ग्राम भगनापुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

जिलाध्यक्ष अजय पटेल ने सौंपे नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष (बरेली, उ.प्र.) अजय पटेल रहे, जिन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए युवाओं की भूमिका सबसे अहम है।

इन पदों पर हुई अहम नियुक्तियां

इस दौरान कमल किशोर को ब्लॉक अध्यक्ष, योगेश कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष, राज बाबू को ब्लॉक मंत्री तथा निखिल सिंह को सदस्य पद पर मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर हौसला बढ़ाया।

युवाओं तक पहुंचेगा संगठन, मजबूत होंगे विचार

नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने, युवाओं को जोड़ने, हिंदुत्व के विचारों को सशक्त बनाने और जिले में संगठन के विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यक्रम में दिखी एकजुटता

इस अवसर पर भूपेंद्र गंगवार, प्रिंस कुमार, राजेश कुमार, मुनेंद्र पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

“जय श्री राम” के नारों से गूंजा माहौल

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ संगठन के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर की। पूरे आयोजन के दौरान जोश और एकजुटता का माहौल देखने को मिला, जिससे क्षेत्र में संगठन की सक्रियता का संदेश गया। 🚩


Spread the love