Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/06/2026

संदिग्ध फसल की खेती का मामला, प्रशासन सतर्क
रायगढ़ -लैलूंगा क्षेत्र

Spread the love


रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ागांव में संदिग्ध फसल की खेती का मामला सामने आया है। तानसिंह नागवंशी से पूछताछ के दौरान लगभग 5 डिसमिल क्षेत्र में संदिग्ध फसल उगाने की जानकारी मिली है।
प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के घर से पेड़, पत्तियां एवं तनों के सूखे अवशेष बरामद कर जब्त किए हैं। जब्त नमूनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर फसल के प्रकार की पुष्टि की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि पुष्टि होने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इधर, जिले में ड्रोन के माध्यम से लगातार सर्वे किया जा रहा है। इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।


Spread the love