Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22/03/2026

मौत के बाद भी इंसाफ नहीं! सनराइज अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाखों वसूलकर मरीज की गई जान—परिवार सड़क पर धरने को मजबूर…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

बरेली के सनराइज अस्पताल पर इलाज में घोर लापरवाही और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का झांसा देकर उनसे कई लाख रुपये नकद वसूले, लेकिन इसके बावजूद 2 अक्टूबर 2025 को उर्वेश यादव की मौत हो गई।

   सबसे बड़ा सवाल यह है कि मौत के इतने महीनों बाद भी प्रशासन चुप क्यों है? परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से बार-बार न्याय की गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला—कार्रवाई शून्य रही। इससे आक्रोशित परिवार अब बरेली के दामोदर स्वरूप पार्क (चौकी चौराहा के पास) में कई दिनों से धरने पर बैठा है।

धरने पर बैठे परिजनों का कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। आज सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर परिवार को समर्थन दिया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

👉 सवाल उठता है—क्या आम आदमी को न्याय पाने के लिए सड़क पर उतरना ही पड़ेगा?

👉 क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?


Spread the love