Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22/03/2026

जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Spread the love

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी से चाकू जब्त
आदतन बदमाशों पर पुलिस सख्त, SSP का सख्त संदेश

रायगढ़ के जगतपुर क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार, 19-20 मार्च की रात आरोपियों ने घर का दरवाजा पीटते हुए गाली-गलौच की और विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की। घटना में घायल युवक को चोटें आई हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी साहिल एक्का को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया गया है। दूसरा आरोपी अभी फरार है।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Spread the love