खरसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई टेलर को रोक कर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार..
खरसिया पुलिस ने ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने रास्ता रोककर चालक से मारपीट कर नगद राशि लूटी थी और बाद में कियोस्क शाखा से भी पैसे निकलवाए थे।
🚨 क्या है पूरा मामला?
27 फरवरी 2026 की रात करीब 2:30 बजे, ट्रेलर चालक मिथुन कुमार यादव को रॉबर्टसन के पास एक युवक ने मोटरसाइकिल से रोक लिया। आरोपी ने चालक को नीचे खींचकर ₹10,000 लूट लिए और रातभर बंधक बनाकर रखा।
सुबह आरोपी पीड़ित को ग्राम चपले ले गया, जहां धमकाकर कियोस्क से ₹32,000 निकलवाए। मौका मिलते ही आरोपी फरार हो गया।
🚨 पुलिस की कार्रवाई
रिपोर्ट दर्ज होते ही खरसिया पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी सोमनाथ डनसेना को गिरफ्तार कर लिया।
✔️ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त
✔️ ₹3200 नगद बरामद
✔️ आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
🚨 आरोपी की पहचान
👉 सोमनाथ डनसेना उर्फ मालिकराम (27 वर्ष)
निवासी – बड़े डूमरपाली, थाना खरसिया
⚠️ आरोपी पूर्व से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आदतन बदमाश है।
🚨 एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा—
“आदतन बदमाशों पर पुलिस की नजर है। लूट जैसे गंभीर अपराध करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”









