Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22/03/2026

बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी घायल, गौसेवकों की मदद से अस्पताल भेजा गया…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के उछसिया मोड़ पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक नंदी (सांड) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में नंदी के पैर टूट गए और वह सड़क पर तड़पता हुआ पाया गया।

      घटना की सूचना मिलते ही गौसेवक पप्पू शर्मा मौके पर पहुंचे और तुरंत मदद की पहल की। उनकी सूचना पर डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नंदी की हालत गंभीर देखते हुए उसे बरेली के पशु अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल नंदी महाराज

     मौके पर पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत का स्टाफ और डॉक्टरों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने मिलकर राहत कार्य किया। इस दौरान स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के लोग भी मौके पर मौजूद रहे, जिनमें पप्पू शर्मा (मंडल मंत्री, करणी सेना) और शिवसेना से जुड़े विकास ठाकुर सहित अन्य सहयोगी शामिल रहे।

    स्थानीय लोगों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और घायल नंदी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


Spread the love