Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22/03/2026

नवरात्र में मांस बिक्री पर बवाल: फरीदपुर में हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

नवरात्र के पावन पर्व के बीच फरीदपुर क्षेत्र में खुलेआम मांस काटे जाने का मामला सामने आने से माहौल गरमा गया है। जानकारी के अनुसार, भूरे खा गोटियां इलाके में एक बग़र (झुग्गीनुमा स्थान) के अंदर मांस काटा जा रहा था, जिसे लेकर हिंदू संगठनों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।

    बताया जा रहा है कि मांस काटने वाले व्यक्ति का नाम आरिफ है। जैसे ही इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों को हुई, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई और तुरंत कार्रवाई की मांग की।

    हिंदू संगठनों ने अपने पोस्ट में लिखा कि “नवरात्र जैसे पवित्र पर्व पर मांस की बिक्री जारी रहना बेहद शर्मनाक है। प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागे और तुरंत कार्रवाई करे।” इस पोस्ट में बरेली पुलिस, उत्तर प्रदेश डायल 112, और एसएसपी बरेली को टैग कर शिकायत दर्ज कराई गई है, साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी उल्लेख किया गया है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आस्था के इस विशेष समय में इस तरह की गतिविधियां भावनाओं को आहत कर रही हैं। लोगों ने मांग की है कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love