रायगढ़ -गोगा मंदिर चौक पर नाकेबंदी के दौरान बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल से 2 किलो 70 ग्राम गांजा जब्त आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश निवासी आरोपी उड़ीसा से लाकर गांजा खपाने की फिराक में था
मोटरसाइकिल जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी
एसएसपी का सख्त संदेश — तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर
रायगढ़, 20 मार्च
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19 मार्च 2026 को थाना जूटमिल पुलिस द्वारा गोगा मंदिर चौक पर नाकेबंदी कर गांजा परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की काले रंग की HF Deluxe मोटरसाइकिल से उड़ीसा की ओर से गांजा लेकर जूटमिल क्षेत्र में बिक्री हेतु आ रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा गोगा मंदिर चौक पर नाकेबंदी की गई।
नाकेबंदी के दौरान गुलाबी टी-शर्ट पहने एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम शिव कुमार प्रजापति पिता दशरथ प्रसाद प्रजापति उर्फ दसुवा (उम्र 32 वर्ष) निवासी गोरा गांव, थाना मरपाटन, जिला सतना (मध्यप्रदेश) बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से मोटरसाइकिल के हैंडल में लटके प्लास्टिक थैले से 2 किलो 70 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी से गांजा एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹25,000) जब्त कर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। इसमें थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र पटेल एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।









