बरेली में गौवंश से खिलवाड़! डिप्टी सीवीओ का शर्मनाक रवैया आया सामने…
सत्यम गौड़। बरेली
बरेली जनपद के नवाबगंज क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तैनात डिप्टी सीवीओ डॉ. विपिन तोमर पर गौसेवकों से अभद्रता करने और गौवंश के इलाज से साफ इंकार करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
आरोप है कि डॉ. तोमर गौसेवकों से गाली-गलौज करते हुए बात करते हैं और साफ शब्दों में कह दिया कि “दोपहर 2 बजे के बाद गौवंश का इलाज नहीं करेंगे”।
इस बयान से गौसेवकों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर कोई गौवंश दोपहर के बाद घायल या बीमार होता है तो क्या वह तड़प-तड़प कर मर जाए?
👉 “खुद करो सेवा” — डॉक्टर का कथित बयान बना विवाद की जड़
गौसेवकों का आरोप है कि जब उन्होंने इलाज की गुहार लगाई तो डॉक्टर ने उल्टा जवाब देते हुए कहा कि “खुद ही सेवा कर लो”।
👉 सोशल मीडिया पर उठा मामला, कार्रवाई की मांग तेज
इस पूरे प्रकरण को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष अजय पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर जिला प्रशासन को टैग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
👉 प्रशासन पर उठे सवाल
अब बड़ा सवाल यह है कि जब जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी ही अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लें, तो गौवंश की सुरक्षा और इलाज की व्यवस्था कैसे सुनिश्चित होगी?
👉 मांग: सेवा समाप्त कर भेजा जाए घर
जिला अध्यक्ष अजय पटेल व अन्य गौसेवकों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर डिप्टी सीवीओ को तत्काल पद से हटाया जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए।









