Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

04/05/2026

छात्रा से ट्यूशन टीचर ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार…

Spread the love

● फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

● 14 मार्च को 10वीं की छात्रा को डरा-धमका कर की छेड़खानी बनाया वीडियो

● घटना से आहत छात्रा ने ट्यूशन जाना छोड़ दिया था

सत्यम गौड़। फरीदपुर

ट्यूशन पढ़ाते समय कक्षा 10 की छात्रा के साथ टीचर ने अश्लील हरकतें कीं और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान करने लगा। छात्रा ने परिजनों को बताया तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। देर शाम पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

   फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। पुलिस के मुताबिक छात्रा गोपालपुर गांव के नीलेश गुर्जर से ट्यूशन पढ़ती थी। 14 मार्च को ट्यूशन पढ़ाते समय नीलेश ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और वीडियो बना लिया। घटना के बाद छात्रा ने ट्यूशन जाना छोड़ दिया। जब छात्रा ट्यूशन नहीं पहुंची तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने लगा। छात्रा डर की वजह से चुप्पी साधे रही।

      एक दिन उसने एक बच्चे के हाथ अश्लील सामग्री उसके घर भिजवाई, जिसे देख छात्रा रोने लगी। इसके बाद उसने परिजनों को आपबीती बताई। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपी नीलेश गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

छेड़छाड़ के आरोप में निकाला जा चुका है स्कूल से

छात्रा के परिजन ने बताया कि नीलेश गुर्जर रामगंगा कंटरी के एक कॉलेज में पढ़ता था। जहां उसने कई छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें कीं। छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की तो उसे स्कूल से निकाल दिया गया। इसके बाद वह ट्यूशन पढ़ाने लगा।

आरोपी की हरकत से कई छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित

फरीदपुर के रामगंगा कटरी के गांव के लोग अपनी बेटियों को कक्षा आठ तक पढ़ाने के बाद उनकी पढ़ाई छुड़वा देते थे। बीते दिनों से कुछ अभिभावकों ने अपनी बच्चियों को कॉलेज में भेजना शुरू किया। तमाम बच्चियां कॉलेज में जाने लगी। कुछ बच्चियाँ मैथ और अंग्रेजी में कमजोर थीं, इसके बाद उन्होंने कोचिंग लगा ली। स्कूल में छेड़खानी के बाद टीचर ने कोचिंग में छात्रा को निशाना बनाया। इसके बाद लोग भयभीत हो गए। तमाम बच्चियों की कोचिंग छूट चुकी हैं।


Spread the love