Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

04/05/2026

ट्रैक्टर चालक पर चलाई गोली, राहगीर को लगी — पुरानी रंजिश में फायरिंग से मचा हड़कंप…

Spread the love

▪ आरोपियों के खिलाफ फरीदपुर थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

▪ पीतांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार शाम हुई फायरिंग

▪ ट्रैक्टर चालक को निशाना बनाकर चलाई गोली राहगीर को लगी

सत्यम गौड़। फरीदपुर

फरीदपुर में पुरानी रंजिश के चलते ट्रैक्टर चालक पर की गई फायरिंग में एक राहगीर घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरीदपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, पीतांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार शाम ट्रैक्टर चालक को निशाना बनाकर गोली चलाई गई।

    बताया जा रहा है कि फरीदपुर के चौड़ेरा गांव निवासी मोहित का गांव के ही मोरपाल और उसके बेटे विकास से काफी समय से विवाद चल रहा था। मोहित कुछ दिनों से सिसैया रोड पर किराए के मकान में रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम कर रहा था।

    मंगलवार शाम जब मोहित पीतांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में मोरपाल और विकास ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी।

    फायरिंग के दौरान चली एक गोली वहां से गुजर रहे विशाल मौर्य की जांघ में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

    पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।


Spread the love