Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

19/03/2026

चैत्र नवरात्रि कल से प्रारंभ, भक्तों में उत्साह…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व कल से पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारंभ हो रहा है। नवरात्रि के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। घरों और मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

      नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। पहले दिन श्रद्धालु घट स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा करेंगे।

      नगर के प्रमुख मंदिरों में भव्य सजावट की जा रही है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। कई स्थानों पर भंडारे, जागरण और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। बाजारों में भी पूजा सामग्री, फल-फूल और सजावट के सामान की खरीदारी तेज हो गई है, जिससे बाजारों में रौनक बढ़ गई है।

     धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान उपवास रखने और मां दुर्गा की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

     प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


Spread the love