Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

14/03/2026

घरघोड़ा में महिला पर हसिया से जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार

Spread the love

पुराने विवाद में हुई वारदात, पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा जोड़कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़, 14 मार्च। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला पर धारदार हसिया से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेंदूभाठा निवासी संतोष दास महंत ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सास संतोषी महंत ने वर्ष 2011 में जोंगरा जिला सक्ती निवासी तुलेश्वर चौहान से प्रेम विवाह किया था और दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। हाल ही में दोनों तेंदूभाठा में मकान निर्माण कार्य में मदद करने के लिए आए हुए थे।
बताया जा रहा है कि 12 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे आपसी विवाद के दौरान आरोपी तुलेश्वर चौहान ने गुस्से में आकर सब्जी काटने वाले लोहे के हसिया से महिला के गर्दन और ठुड्डी पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके गर्दन, ठुड्डी और हाथ की उंगलियों में गहरी चोटें पाई गईं।
घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पहले बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया था, लेकिन चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद हत्या के प्रयास की धारा 109(1) बीएनएस भी जोड़ी गई।


👉 एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में हिंसक घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love