Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

14/03/2026

जुआ कार्रवाई में लापरवाही पर एसएसपी सख्त, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच..

Spread the love

रायगढ़, 13 मार्च। जुआ कार्रवाई में लापरवाही बरतने के मामले में रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए चौकी रैरूमाखुर्द के प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 11 मार्च को चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र के बरपाली जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी से जानकारी ली, लेकिन उनके द्वारा मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने रक्षित केंद्र, थाना घरघोड़ा और रैरूमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर तत्काल जुआ रेड कराई। कार्रवाई के दौरान चार जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 5 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन और ₹10,600 नगद जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
जांच में चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी तथा बीट के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट द्वारा सूचना संकलन में लापरवाही और पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर कमी पाए जाने पर एसएसपी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।
वहीं थाना पूंजीपथरा में पदस्थ उपनिरीक्षक विजय एक्का को चौकी रैरूमाखुर्द का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
👉 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:
“किसी भी थाना या चौकी क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य अवैध गतिविधियां संचालित होने पर संबंधित प्रभारी की जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
रायगढ़ पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत जुआ-सट्टा और ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।


Spread the love