Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

10/03/2026

मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध…

Spread the love

रायगढ़ शहर के गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में बीती रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोर दुकान से 16 आईफोन मोबाइल और 30 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 13 लाख 39 हजार रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार दुकान संचालक मोहम्मद फारुक निवासी लक्ष्मीपुर ने बताया कि वे 9 मार्च की रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। आज सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पर अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला और शोकेस में रखे मोबाइल व नकदी गायब थे।

जांच में सामने आया कि चोर दूसरी मंजिल के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसा और नीचे स्थित मोबाइल दुकान से महंगे मोबाइल फोन व नकदी चोरी कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम और थाना सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है, जिसकी पहचान के लिए पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 111/2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर संदिग्ध की तस्वीरें जिले के सभी थाना-चौकियों और आसपास के जिलों में भेजी गई हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से भी संदिग्ध के संबंध में जानकारी देने की अपील की है।


Spread the love