Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

12/03/2026

कार में अवैध स्क्रैप परिवहन करते आरोपी को खरसिया पुलिस ने पकड़ा, 190 किलो लोहे का कबाड़ जब्त…

Spread the love


रायगढ़, 10 मार्च 2026। जिले में कबाड़ चोरी और अवैध स्क्रैप परिवहन पर पुलिस की सख्ती जारी है। इसी कड़ी में खरसिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार में अवैध लोहे का स्क्रैप परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 190 किलो लोहे का स्क्रैप और परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च की शाम चौकी खरसिया को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध लोहे का स्क्रैप ले जाया जा रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस टीम ने ठाकुरदिया–मौहापाली मालधक्का रोड पर घेराबंदी कर मारुति फ्रोंक्स कार (CG 13 BB 2808) को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान कार में अवैध लोहे का स्क्रैप बरामद हुआ।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम राजू अग्रवाल (47 वर्ष), निवासी छपरीगंज खरसिया बताया। पुलिस द्वारा स्क्रैप परिवहन के वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी का होने की आशंका पर पुलिस ने लगभग 190 किलो लोहे का स्क्रैप (कीमत करीब 6,650 रुपये) तथा करीब 4 लाख रुपये कीमत की कार को जब्त कर लिया।
मामले में आरोपी के विरुद्ध चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस और 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी ने गवाहों पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए विवाद और धमकी भी दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया तथा पृथक रूप से धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई उदय सिदार, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा और डमरूधर पटेल की अहम भूमिका रही।
एसएसपी का संदेश
जिला पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले में चोरी के कबाड़ और अवैध स्क्रैप परिवहन पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


Spread the love