Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

07/03/2026

यातायात पुलिस सक्ती की जबरदस्त नाकाबंदी — चोरी का ट्रेलर पीछा कर पकड़ा…

Spread the love

सक्ती / रायगढ़ | 07 मार्च 2026
थाना कोतरारोड रायगढ़ से चोरी हुए ट्रेलर क्रमांक RJ 48 GP 3147 को सक्ती यातायात पुलिस ने हाईवे पर जबरदस्त नाकाबंदी कर पकड़ लिया। ट्रेलर में लोहे का एंगल भरा हुआ था, जिसे चोरी कर ले जाया जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 मार्च 2026 को थाना कोतरारोड रायगढ़ क्षेत्र से ट्रेलर क्रमांक RJ 48 GP 3147 चोरी हो गया था। रायगढ़ पुलिस कंट्रोल द्वारा इसकी सूचना सक्ती पुलिस कंट्रोल को दी गई और वाहन को पकड़ने के लिए अलर्ट किया गया।
सक्ती पुलिस कंट्रोल द्वारा सूचना को वायरलेस के माध्यम से सभी प्वाइंट्स पर प्रसारित किया गया। कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक 313 राजेश घिरदे द्वारा अलग से यातायात पुलिस को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी गई। इसके बाद यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय. एन. शर्मा ने हाईवे पेट्रोलिंग और चेकिंग प्वाइंट पर तैनात कर्मचारियों को तत्काल नाकाबंदी के निर्देश दिए।
सूचना के आधार पर मसनिया के पास वाहन चेकिंग प्वाइंट पर तैनात आरक्षक 197 दिलेवर साहू, आरक्षक 238 हिरेंद्र सिंह, आरक्षक 249 विजय जोंडे तथा आरक्षक 240 सुभाष सिदार द्वारा ट्रेलर को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से कट मारते हुए निकल गया।
इसके बाद कंचनपुर में तैनात आरक्षक 199 जयप्रकाश गवेल तथा मौके पर उपस्थित आरक्षक 90 रमेश घिरहे और आरक्षक 260 राकेश हरवंश द्वारा भी वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक ने वाहन नहीं रोका।
दो प्रयास असफल होने के बाद जेठा स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात आरक्षक 222 सरजुन सिंह और आरक्षक 147 रूपेश कंवर को सड़क जाम कर नाकाबंदी करने का निर्देश दिया गया। पुलिस द्वारा सड़क पर अन्य वाहनों को दोनों ओर से रोककर नाकाबंदी की गई, वहीं पीछे से यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम लगातार ट्रेलर का पीछा करती रही।
अंततः पुलिस की घेराबंदी में ट्रेलर क्रमांक RJ 48 GP 3147 को पकड़ लिया गया।
वाहन चालक को नीचे उतारकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कुलदीप राज पिता हिम्मत सिंह, निवासी प्रतापपुर थाना सावड़ा जिला अजमेर (राजस्थान) बताया।
घटना की पूरी जानकारी यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय. एन. शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर को दी गई। उनके निर्देशानुसार चालक को सुरक्षित थाना बाराद्वार में रखा गया तथा रायगढ़ पुलिस कंट्रोल को सूचित किया गया।
बाद में थाना कोतरारोड रायगढ़ पुलिस की टीम थाना बाराद्वार पहुंचकर आरोपी चालक को अपने सुपुर्दगी में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


Spread the love