बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई 9.225 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार..
थाना बाराद्वार, जिला सक्ती (छ.ग.)
📅 दिनांक – 07 मार्च 2026
बाराद्वार पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9.225 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा तथा मारुति डिजायर कार (CG 13 AQ 2241) जब्त की गई है।
💰 जप्त सामग्री
• 9.225 किलो गांजा (कीमत लगभग ₹4,55,000)
• मारुति डिजायर कार (कीमत ₹2,25,000)
👤 गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ अमर सिंह गुप्ता (32 वर्ष)
निवासी – छोटे देवगांव, थाना खरसिया, जिला रायगढ़
2️⃣ मनीराम उर्फ बंटी ध्रुव (20 वर्ष)
निवासी – नवापारा सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर
🔹 पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (IPS) के निर्देश पर अवैध गांजा परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
🔹 थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा।
⚖️ आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(B) व 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।








