Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/03/2026

होली में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पुराने विवाद में चापड़ और डंडे से किया था हमला, कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई

Spread the love

रायगढ़, 7 मार्च 2026।
होली के दिन युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना कोतरारोड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष चंद्र निषाद (25 वर्ष) निवासी शांति नगर वार्ड नं. 09 किरोडीमल नगर तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 04 मार्च 2026 को होली के दिन किरोडीमल नगर क्षेत्र में वासु महंत पर पुराने विवाद को लेकर चापड़ और डंडे से हमला किया गया था। घटना की रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 64/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी कोतरारोड़ को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी रायपुर की ओर फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने किरोडीमल नगर में दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुराने विवाद के कारण हमला करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़ और डंडा भी जप्त कर लिया है।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, आरक्षक संदीप कौशिक, राजेश खाण्डेय, चुडामणी गुप्ता और टिकेश्वर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि
“रायगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में गुंडागर्दी या कानून हाथ में लेने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।”


Spread the love