Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

26/02/2026

ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल क्षेत्र में नशीले इंजेक्शन की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई
दो आरोपी गिरफ्तार, 22 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन व नकदी जब्त

Spread the love


🚨 कायाघाट इलाके में किशोरों को नशे के लिए इंजेक्शन बेचते पकड़े गए आरोपी
🚨 22 नग Butorphanol इंजेक्शन व ₹500 नगद बरामद
🚨 एसएसपी का कड़ा संदेश – युवाओं का भविष्य बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
रायगढ़, 25 फरवरी।
रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के अंतर्गत जूटमिल क्षेत्र में किशोरों को नशीले इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में प्राप्त सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन एवं सीएसपी के पर्यवेक्षण में थाना जूटमिल पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।
➡️ पहली कार्रवाई – कायाघाट बाबाकुटी के पास
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा। मौके पर पुलिस को देखकर 3-4 नाबालिग बालक भाग निकले।
गिरफ्तार आरोपी:
रवि गुप्ता (42 वर्ष), निवासी जूटमिल गेट के सामने, थाना जूटमिल रायगढ़
🔹 बरामदगी:
10 नग Butorphanol Tartrate Injection USP 2mg “BUTRUM”
₹200 नगद
इंजेक्शन प्रति एम्पुल ₹200 में बेचने की स्वीकारोक्ति
कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं
➡️ दूसरी कार्रवाई – कायाघाट चौपाटी तिराहा
दूसरी दबिश में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को उसके मकान के बाहर से पकड़ा। मौके से कुछ युवक फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी:
सुरेश वर्मा (27 वर्ष), निवासी कायाघाट मुक्तिधाम सामने गली, थाना जूटमिल रायगढ़
🔹 बरामदगी:
12 नग Butorphanol Tartrate Injection USP 2mg “BUTRUM”
₹300 नगद
आरोपी ने इंजेक्शन झारसुगुड़ा (उड़ीसा) से लाकर ₹150 प्रति इंजेक्शन में बेचने की बात स्वीकार की
⚖️ दर्ज अपराध
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 66/2025 एवं 67/2025 के तहत धारा 77 जेजे एक्ट तथा धारा 123, 275, 286 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Spread the love