नवापारा टेंडा में 24 घंटे की भीतर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार…

🛑 रायगढ़, 25 फरवरी 2026
ग्राम नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान में हुई चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा पुलिस ने महज 24 घंटे में कर दिया। कार्रवाई के दौरान एक युवक, एक विधि से संघर्षरत बालक और चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
🔎 क्या था मामला?
21–22 फरवरी की रात ग्राम नावापारा टेण्डा में एक मकान से सोने-चांदी के जेवर तथा एक राशन दुकान से करीब 15 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी हो गया था। पीड़ितों की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
🏠 मकान से जेवरात पार
प्रार्थी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपी घर में घुसकर आलमारी में रखे सोने का फुली, चांदी की पायल और बिछिया लेकर फरार हो गए।
🏪 राशन दुकान में सेंधमारी
इसी रात गांव की एक राशन दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर साबुन, तेल, क्रीम, पेस्ट, हेयर ऑयल, शैम्पू, फेसवॉश, सीएफएल बल्ब, टिफिन बॉक्स समेत अन्य सामग्री चोरी कर ली गई।
👮♂️ ऐसे पहुंची पुलिस आरोपियों तक
संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी की चांदी की पायल स्थानीय ज्वेलर्स को बेची गई थी। पुलिस ने ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया।
💰 शत-प्रतिशत बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, चोरी का पूरा राशन सामान और बिक्री से प्राप्त नकदी बरामद कर ली है। दोनों मामलों में लगभग 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
⚖️ सख्त कार्रवाई का संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संपत्ति संबंधी अपराधों और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है।







