Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

24/02/2026

रायगढ़ में नशा मुक्ति अभियान के तहत 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी
बिना डॉक्टर की पर्ची नशीली दवा बिक्री पर सख्ती, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई..

Spread the love


रायगढ़, 24 फरवरी 2026। जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों के अवैध क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से व्यापक जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत की गई।
जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न औषधि प्रतिष्ठानों में सघन जांच और निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 15 मेडिकल स्टोर्स के संचालकों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना डॉक्टर की वैध प्रिस्क्रिप्शन के किसी भी प्रकार की नशीली या मनःप्रभावी दवाइयों का क्रय-विक्रय न किया जाए। निरीक्षण के दौरान दवा विक्रेताओं को संबंधित कानूनों, भंडारण नियमों तथा रिकॉर्ड संधारण के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
जिन मेडिकल स्टोर्स को इस संबंध में चेतावनी दी गई है, उनमें गुजराल मेडिकल, सलूजा मेडिकल, लक्ष्मी मेडिकल, महामिया मेडिकल, प्रमोद मेडिकल, निरूपमा मेडिकल, आशीर्वाद मेडिकल, नेहा मेडिकल, विजय मेडिकल सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं।
सहायक औषधि नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशा मुक्ति अभियान के तहत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


Spread the love