Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

24/02/2026

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार…

Spread the love

सीतापुर हाईवे पर हादसे से मचा हड़कंप, पुलिस पहचान में जुटी

सत्यम गौड़। बरेली

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेली–सीतापुर हाईवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिजली घर और पेट्रोल पंप के बीच शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे।

    हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग जब कार की ओर दौड़े तो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए फरीदपुर स्थित सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

     पुलिस ने हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर क्राइम विकास कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों को सूचना देने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार चालक की पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके।

      पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


    Spread the love