Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

24/02/2026

संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती पर नगर में श्रद्धा व सामाजिक चेतना का संगम…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

नगर में संत शिरोमणि संत गाडगे जी महाराज की 150वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक चेतना से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बृजेश चौधरी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी व गणमान्य लोग शामिल हुए।

         इस अवसर पर बृजेश चौधरी ने कहा कि संत गाडगे जी महाराज केवल संत ही नहीं, बल्कि समाज सुधार के महान प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने स्वच्छता को धर्म से जोड़कर समाज को नई दिशा दी और हर व्यक्ति को शिक्षित होने का संदेश दिया। उनका संपूर्ण जीवन मानव सेवा और सामाजिक उत्थान को समर्पित रहा। आज के दौर में संत गाडगे जी के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं।

     कार्यक्रम में संत गाडगे जी महाराज द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों, शिक्षा के प्रचार और स्वच्छता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज उनके बताए मार्ग पर चले तो अनेक सामाजिक समस्याओं का समाधान संभव है।

       कार्यक्रम के दौरान कमल अस्पताल छप्पन भोग परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर संत गाडगे जी महाराज को नमन किया। इसके पश्चात सत्संग भवन पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा भाव से जयंती मनाई गई।

       कार्यक्रम में राजपाल दिवाकर, राजेश दिवाकर, अतुल दिवाकर, दीपक दिवाकर, मोहित दिवाकर, संजीव दिवाकर, रामचंद्र दिवाकर, पंकज सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संत गाडगे जी महाराज के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


Spread the love