प्रभातफेरी भक्तो का किया सम्मान।
रोजाना सुबह करते हे रामधून से शुरुआत…..
*खाचरोद /कमलेश पाटीदार*
ग्राम घिनोदा में अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना के समय से ही प्रतिदिन प्रातः ग्राम की महिलाओं व पुरुषों द्वारा सीताराम की धुन के साथ प्रभातफेरी निकाली जाती है इन राम भक्तों का सम्मान साल व श्रीफल से किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ.तेजबहादुरसिंह चौहान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ ने की विशेष अतिथि में उत्तर मण्डल के अध्यक्ष धर्मेंद्र पाटीदार ,खाचरोद मण्डल की अध्यक्षा मनीषा शर्मा , पर्वतसिंह केसरिया,पूर्व जनपद अध्यक्ष रामलाल धाकड़ ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष लालसिंह बंजारी,सरपंच गजेंद्र सिंह ,भाजपा के महामंत्री कन्हैयालाल चन्द्रवंशी थे कार्यक्रम का संचालन भरत पाटीदार एवं नानालाल पाटीदार ने किया। कार्यक्रम के संयोजक दिलिप पाटीदार, लक्ष्मीनारायण,भरत पाटीदार, संजय कांगरा,कन्हैयालाल पाटीदार,प्रकाश पाटीदार,समरत ,मुन्नालाल हैड्सहाब थे। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक ने छोटा हनुमान मंदिर पर यज्ञ शाला एवं मंदिर के पीछे शेड निर्माण के लिए 250000 रुपये स्वीकृत किये। ग्राम वासियों ने विधायक डॉ .तेजबहादुर चौहान का आभार व्यक्त किया।




