Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

बड़ी खबर : बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने पद से दिया इस्तीफा…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

बरेली उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने त्यागपत्र में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे UGC Regulations 2026 के विरोध तथा प्रयागराज में माघ मेले के दौरान ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के ब्राह्मण बटुक शिष्यों के साथ की गई कथित मारपीट के विरोध में यह कदम उठा रहे हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे में उल्लेख किया कि प्रयागराज माघ मेले के दौरान जिस प्रकार ब्राह्मण बटुक शिष्यों की चोटी/शिखा पकड़कर उनके साथ मारपीट की गई, वह अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं भारतीय सनातन परंपरा, धर्म और सांस्कृतिक मूल्यों पर सीधा प्रहार हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि UGC Regulations 2026 शिक्षा व्यवस्था में ऐसे प्रावधान लेकर आ रहे हैं, जो भारतीय परंपरागत ज्ञान, गुरुकुल परंपरा और सनातन मूल्यों के विपरीत हैं। एक जिम्मेदार नागरिक और अधिकारी होने के नाते वे इन निर्णयों और घटनाओं के प्रति मौन नहीं रह सकते।

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उनका यह इस्तीफा किसी व्यक्तिगत कारण से नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति और सामाजिक न्याय के पक्ष में एक नैतिक विरोध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और प्रशासन इस पूरे प्रकरण पर गंभीरता से विचार करेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सिटी मजिस्ट्रेट जैसे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के इस कदम के बाद प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। यह इस्तीफा न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि इससे जुड़े मुद्दों को लेकर व्यापक बहस भी शुरू हो गई है।

फिलहाल उनके इस्तीफे को लेकर आधिकारिक स्तर पर आगे की कार्रवाई और सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।


Spread the love