श्री रामकथा में स्वामीजी का जन्मदिवस मनाया।श्री राम कथा में धर्म-कर्म और रसादान की भक्ति पर प्रकाश डाला।
खाचरोद / कमलेश पाटीदार
आपको बतादे कि मां बगलामुखी शक्ति पीठ आश्रम चोकी खाचरोद में 9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन चल रहा है कथा के आठवें दिवस पर व्यासपीठ से श्याम सुंदर बापू जी ने धर्म और कर्म के महत्व को बताते हुए कहा कि मानव जीवन में धर्म के साथ अच्छे कर्म करें , क्यों की कर्मो की मार से अच्छे-अच्छे संत महात्मा ओर भगवान भी नहीं बच पाए हैं। कल रामकथा की पूर्णाहुति होगी।
आपकों बता दें कि मां बगलामुखी शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर श्री श्री स्वामी कृष्णानंद जी ने पिछले वर्ष चर्चीत लेकोडियो गौशाला मे हुए भ्रष्टाचार की आवाज उठाई थी प्रशासन ने जांच का हवाले में टाला तो. स्वामी जी ने 23 जनवरी अपने जन्म दिवस नहीं मनाते हुए, 498 गौवंश को श्रद्धांजलि देकर संत जनो का मुंडन भी कराया था, आश्रम छोड़ने की धमकी भी दी गयी थी जीस पर शासन प्रशासन ने कार्यवाही के नाम पर गौवंश की गणना कर आबंटित राशि को आधी कर दी, और तत्कालीन कलेक्टर ने वेटरनेरी डाक्टर भुपेंद्र पाटीदार को निलम्बित कर आगे कार्यवाही का आश्वासन दिया था। जो डाक्टर आज तक निलंबित है एक वर्ष पश्चात भी गौवंश की राशी डकारने वाले दोषीयो का पता नहीं चल पाया और ना ही कोई राशि रिकवरी करी गई है।
मां बगलामुखी आश्रम पर 9 दिवसीय श्री रामकथा में भक्तों ने 23 जनवरी स्वामीजी का जन्मदिवस मनाया और गुरु आशीर्वाद लीया।
स्वामी कृष्णानंद जी ने चर्चा में कहा की हमने गौवंश के नाम से भ्रष्टाचार को उजागर कर सच्चाई प्रशासन को बतादी है आगे जांच कार्यवाही धीमी चल रही है, शीघ्र कार्यवाही नहीं करके गौवंश के नाम से भ्रष्टाचार करने वाले दोषीयों को सुरक्षा देने का काम किया जा रहा है।
फोटो –




