14/11/2026

बरेली में ईको गाड़ी पलटी, 5 घायल: गोदभराई से लौट रहे थे, तेज रफ्तार के कारण हादसा…

image_editor_output_image-132936164-1769243164484.jpg
Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

फतेहगंज पूर्वी में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। पीलीभीत से गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे एक परिवार की कार बरेली की ओर जाने वाली सर्विस लेन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में चालक सहित पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

       घायलों की पहचान सोहिता (25), रामप्रसाद (65), रामप्यारी (70) और शिवानी (22) के रूप में हुई है। ये सभी फतेहगंज पूर्वी की नई कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और सर्विस लेन पर डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गई।

     दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की। उन्होंने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है।

     इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए सर्विस लेन और हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और कार की तेज रफ्तार होने के पहलू पर भी गौर कर रही है।


Spread the love

You may have missed