फरीदपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित: 100 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया…
▪️सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ…
सत्यम गौड़। फरीदपुर
नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप ने फरीदपुर नगर के आर्य समाज मंदिर सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर के एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने माता सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके उपरांत सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत गायन प्रस्तुत किया। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य कार्यक्रम भी पेश किया। कार्यक्रम में नगर के कॉलेज के 10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर्स बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप द्वारा भारतीय संस्कृति और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का दिसम्बर माह में आयोजन कराया गया था, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 वी क्लास से 12 वी क्लास के 100 से अधिक बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज, श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, लाइसियम् कॉन्वेंट स्कूल, प्रेरणा पब्लिक स्कूल, म्यूज इंटर कॉलेज, सी ए स इंटर कॉलेज आदि स्कूल कालेजों के प्रधानाचार्य शिक्षकों एवं बच्चों को पुरुस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में नगर के समाजसेवियों, शिक्षको, गौ रक्षकों और पत्रकार बंधुओ को भी सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में ग्रुप के संरक्षक दीपक सक्सेना मार्गदर्शक कैलाश बिहारी नगर के सहसंचालक ब्रह्मेंद्र मिश्रा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पति ब्रह्मा शंकर गुप्ता आर्य समाज के प्रधान विजय बहादुर गौड़, प्रधानाचार्य राजेश कांत सक्सेना शिशुमंदिर के प्रधानाचार्य संजीव पाण्डेय, लाइसियम स्कूल के डायरेक्टर धर्मेंद चौहान, राज्य प्रशिक्षक अमित तोमर, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजीव शुक्ला, किशोर चंद कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डा बीनू सिंह, डायट प्रवक्ता नीति माहौर अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, ग्रुप के सदस्य धर्मेश शर्मा ल, अविरल अग्रवाल, पर्वत सिंह, बेनीराम वर्मा, विनय सक्सेना, पीयूष शर्मा, हृदयेश तोमर, कल्पना सिंह, विवेक सक्सेना, शैलेश सिंह, बिल्लू सिंह, अंश, प्रिंस, अमन, आराध्या, हिमांशु शर्मा आदि सदस्य एवं नगर के कई गणमान्य सदस्य और फरीदपुर के पत्रकार उपस्थित रहे।
सभी को नर सेवा नारायण सेवा की तरफ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे दीपक सक्सेना, धर्मेश शर्मा, ब्रह्मेंद्र मिश्रा, कैलाश बिहारी, विजय बहादुर गौड़, बीनू सिंह, नीति माहौर, और अमित सिंह ने बच्चों को सम्बोधित किया और बच्चों को समाज सेवा एवं गौ माता, गरीब की सेवा करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम गीत गाकर और शांति पाठ से किया गया, ग्रुप के संचालक अमित सिंह ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।




