Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

रेलवे क्रॉसिंग बंद करने से नाराज लोगों ने समाधान दिवस में दिया धरना, हंगामा…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

फरीदपुर में पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग 352सी के बंद होने से बस्ती के लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रदर्शन किया। उन्होंने वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की। डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम ने शिकायतें सुनीं। लोगों ने एक घंटे धरना दिया और ज्ञापन सौंपा, जिसमें क्रॉसिंग को खोलने की मांग की गई।

        पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग 352सी बंद किए जाने से भड़के बस्ती के लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील कार्यालय पर धरना देकर बस्ती के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम की गैर मौजूदगी में एडीएम न्यायिक देशदीपक सिंह ने लोगों की फरियाद सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस में 57 शिकायत दर्ज की गईं और 15 का मौके पर निस्तारण किया जा सका।

        शनिवार को फरीदपुर में संपूर्ण समाधान में डीएम की जगह एडीएम न्यायिक देशदीपक सिंह लोगों की शिकायत सुनीं। लाइनपार मठिया बस्ती के तमाम लोग वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र सिंह राठौर के साथ नारेबाजी करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि फरीदपुर के बुखारा रोड पर स्थित पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के दौरान ठेकेदार ने वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया।

        दो दिन पहले रेल विभाग ने पितांबरपुर क्रॉसिंग पूरी तरह से बंद कर दिया। जिसकी वजह से महिला की कटकर मौत हो गई। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चे जान हथेली पर रखकर ट्रैक पर करके स्कूल जा रहे हैं। बस्ती के लोगों ने एक घंटे धरना देने के बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तत्काल वैकल्पिक मार्ग बनाकर पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग को यातायात के लिए खोलने की मांग की।

       इस मौके पर आकाश, पवन, सचिन, प्रशांत, सत्येंद्र आदि थे। सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन फरीदपुर के टोल प्लाजा के पास जेड गांव से होकर करीब 20 गांव का रास्ता निकल रहा है। तमाम वाहन टोल प्लाजा के टोल टैक्स से बचने के लिए जेड गांव से होकर निकल रहे थे। बीते दिनों टोल प्लाजा प्रबंधन ने जेड गांव के कट को बंद कर दिया। इसके बाद लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। तमाम लोग रॉन्ग साइड से निकल रहे थे। कट बंद करने से नाराज सपा विधानसभा अध्यक्ष बलराम सिंह यादव कार्यकर्ताओं के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कट खुलवाने की मांग की।


Spread the love