फरीदपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ: कुंवर सिद्धराज सिंह ने किया उद्घाटन, बहिष्ट टीम ने जीता मैच…
सत्यम गौड़। फरीदपुर
फरीदपुर के ग्राम बुधौली में महाराणा प्रताप सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का उद्घाटन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कुंवर सिद्धराज सिंह ने खिलाड़ियों और आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना विकसित करता है।
सिद्धराज सिंह ने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, और राज्य सरकार खेल व युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल ठाकुर ने की। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मुकाबला शाहपुर 11 वर्सेस बहिष्ट 11 के बीच में खेला गया जिसमें बहिष्ट 11 विजई हुई।
आयोजकों ने मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शाहजहांपुर जिला अध्यक्ष ठाकुर राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनंत प्रताप सिंह गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विशाल ठाकुर ने किया।




