Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

दरोगा ने बस स्टैंड में खड़ी बस का चालान किया: VIDEO सामने आने पर लोगों ने की जांच की मांग…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पर एक दरोगा द्वारा रोडवेज बस का चालान करने पर विवाद खड़ा हो गया। यह घटना बारादरी थाना क्षेत्र में हुई, जिसके बाद बस स्टैंड के भीतर खड़ी बस पर चालान करने के पुलिस के अधिकार क्षेत्र को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
       प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड परिसर के अंदर खड़ी एक रोडवेज बस का दरोगा ने चालान कर दिया। इस पर बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने आपत्ति जताई। ड्राइवर का कहना था कि बस स्टैंड के भीतर खड़ी बस का ट्रैफिक नियमों के तहत चालान करना अनुचित है। इसी बात को लेकर दरोगा और रोडवेज कर्मियों के बीच तीखी बहस हुई।
     विवाद बढ़ता देख कंडक्टर ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि वीडियो बनाते देख दरोगा भड़क गया और कंडक्टर से कथित तौर पर बदसलूकी करते हुए उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे यह मामला और गरमा गया।
      इस घटना ने एक बार फिर पुलिस के व्यवहार और उनके अधिकार क्षेत्र पर बहस छेड़ दी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या बस स्टैंड के अंदर खड़ी बसों पर चालान करना कानूनी रूप से सही है, या यह पुलिस की मनमानी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद,इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है।


Spread the love