Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

बरेली के फरीदपुर में शोक सभा के दौरान बवाल: भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

फरीदपुर के पचौमी गांव में भाजपा कार्यकर्ता जहीरूद्दीन ने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने के दौरान विरोध का सामना किया। दूसरे पक्ष ने आतिशबाजी की, जिसके बाद जहीरूद्दीन और उनके समर्थकों पर हमला हुआ। जहीरूद्दीन ने छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

     फरीदपुर के पचौमी गांव के जहीरूद्दीन भाजपा कार्यकर्ता हैं। जहीरूद्दीन ने बताया कि शनिवार देर शाम वह अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ शोकसभा कर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दे रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। जहीरुद्दीन और उनके समर्थकों ने आतिशबाजी का विरोध किया। इसके बाद वह गाली गलौज करते हुए जहीरूद्दीन के घर पर पहुंच गए। जहीरूद्दीन उनके कार्यकर्ताओं ने जान बचाकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद दबंगों ने जहीरूद्दीन को पकड़ लिया और उन्होंने बेरहमी से पीटा। जहीरूद्दीन ने छह लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

        इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम को भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love