स्वयं की सुरक्षा के लिए दुर्गा वाहिनी कर रही बालिकाओं को प्रशिक्षित…….
अक्याजागीर मे निकला दुर्गा वाहिनी शौर्य संचलन…..
खाचरोद / कमलेश पाटीदार
बालिकाओं में सेवा संस्कार ओर सुरक्षा के भावों कों जागृत करने के लिए ओर स्वय की सुरक्षा के दुर्गा वाहिनी बालिकाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य 1991 से दुर्गा वाहिनी करते हुए, दुर्गा वाहिनी की स्थापना दुर्गा अष्टमी के दिन साध्वी ऋतुंभरा दीदी के द्वारा की गई है ! आज की बहनों को अपने आप को अच्छे पढ़ने लिखने के साथ संस्कार युक्त जीवन को अपनाने की जरूरत है, आज के समय में बहनों को लव जिहाद जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की जरूरत है, इसके लिए समरसता के भावक साथ परिवार के एक साथ रहने की जरूरत है आज हम छोटे परिवार में रहने में ज्यादा खुशी महसूस करने लगे है किंतु कारण बच्चों को दादा दादी ओर अन्य परिवार के बड़े सदस्यों से जो शिक्षा और संस्कार मिलते थे वो नहीं मिल पाते है ओर उसका परिणाम है कि आज कि युवा पीढ़ी व्यसन जैसे गलत कामों की ओर बढ़ रही है ! यह बात नागदा जिले के खाचरोद प्रखंड के आक्याजागीर ग्रांव में दुर्गा वाहिनी के शस्त्र पूजन ओर शौर्य संचलन में मुख्य वक्ता जयश्री भाटी (दुर्गा वाहिनी नागदा प्रखंड संयोजिका) ने कही ! कार्यक्रम में मंच पर दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका रानी व्यास, नागदा प्रखंड संयोजिका जय श्री दीदी उपस्थित रहे ! संचलन आक्या जागीर श्रीरामजानकी मंदिर से प्रारंभ हुआ जो गांव में प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः श्रीराम मंदिर पर पहुंचा जहां अतिथियों के द्वारा भगवान राम दरबार दुर्गा माता ओर भारत माता के चित्र के पूजन ओर शस्त्र पूजन करते हुए दुर्गावाहिनी का शौर्य संचलन ओर शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ! कार्यक्रम के दौरान चापाखेड़ा चौकी से पुलिस विभाग से गोविंदसिंह चौहान, योगेन्द्र चौहान उपस्थित थे !
छाया संलग्न :- संचलन
छाया संलग्न :- शस्त्र पूजन









