Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

बेटी के लव स्टोरी से नाराज परिजनों ने प्रेमी युवक को धोखे से घर बुलाकर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी. पढ़िए पूरी ख़बर …..

Spread the love

धनबाद:झारखंड के धनबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां बेटी के लव स्टोरी से नाराज परिजनों ने प्रेमी युवक को धोखे से घर बुलाकर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी. शव को घर के आंगन में धान की पत्तियों के नीचे छुपा दिया. मृतक की पहचान कपिल राय (32) निवासी हरिहरपुर के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, कपिल राय का अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि गुरुवार रात वह युवती से मिलने उसके घर गया था.

प्रेमिका से मिलने रात में उसके घर गया था युवक

उसी दौरान युवती के परिजनों ने उसे देख लिया. गुस्से में आकर उन्होंने कपिल की हत्या कर दी. शुक्रवार सुबह जब कपिल के परिजन उसे खोजने निकले और गांव में उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इसी बीच ग्रामीणों को पता चला कि कपिल अपनी प्रेमिका से मिलने गया था और वहीं उसकी हत्या कर दी गई.

खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण आरोपी के घर के बाहर जुट गए और जमकर हंगामा करने लगे. सूचना पर हरिहरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गंगा ठाकुर के घर की तलाशी ली, जहां आंगन से शव मिला तो स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई.

आक्रोशित लोगों ने 10 घंटे तक किया बवाल
ग्रामीण आरोपी को पुलिस के हवाले न कर, खुद सजा देने की मांग करने लगे. इस विरोध के कारण पुलिस शव को कब्जे में नहीं ले पाई और स्थिति को संभालने में करीब दस घंटे लग गए. आरोपी गंगा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.


Spread the love

Read More News