13/11/2026

ग़ालिब कॉलोनी में बिजली जंक्शन बॉक्स में लगी आग, बड़ा हादसा टला….

IMG-20251011-WA0000.jpg
Spread the love

ग़ालिब कॉलोनी में शनिवार को बिजली के जंक्शन बॉक्स में अचानक आग लग जाने सेअफरा-तफरी मच गई। घटना के समय कॉलोनी में कई बच्चे खेल रहे थे, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक जंक्शन बॉक्स पूरी तरह जलकर राख हो गया।ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की गुणवत्ता पर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं। जब से कॉलोनी में केबल बिछाने और जंक्शन बॉक्स लगाने का कार्य हुआ है, तब से आए दिन कहीं न कहीं आग लगने या शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा घटिया और मानकविहीन सामग्री का प्रयोग किया गया है, जिसके कारण बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।स्थानीय लोगों ने विभाग से मामले की जांच कर जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


Spread the love

You may have missed