Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

सोयाबीन क्रॉप कटिंग जारी ग्राम सेवक पटवारी ने लिया सेम्पल.40किलो बिगा से 2क्विंटल तक हो रही पैदावार…….

Spread the love



खाचरोद / कमलेश पाटीदार

उज्जैन जिले के खाचरोद तहसील मे अतिवृष्टि के कारण कई कई हजार हेक्टेयर सोयाबीन ख़राब हो चुकी है जिससे की कई किसान आर्थिक रूप से परेशान हो चूका है कई जगह अब तक भी खेतो मे पानी भरा पड़ा है जिससे की फसलों को कटाई करने और खेत से निकालने के लिए मजदूरी की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है जिससे की पूरी फसल की आमदनी तो दूर खर्चा निकलना भी मुश्किल हो गया है ऐसे मे इस वर्ष सोयाबीन की पैदावार मे काफ़ी हद तक कमी देखि गई है ओसतन 40 किलो से 2क्विंटल बिगा तक की आवक सोयाबीन की हो रही है ऐसी स्थति मे भी किसान उस फसल को निकालकर जैसे तैसे मंडी तक ले जा रहा है लेकिन वहां भी सही भाव नहीं मिल रहा है और मजबूरन ओने पौने दामों पर बेच रहे है और अब किसान शासन प्रशासन द्वारा सोयाबीन की फसलों मे हुए नुकसान के घाव पर मरहम की आस लगाए बैठा है अब देखना होगा की आखिर प्रदेश और केंद्र सरकार किसानो के लिए किस हद तक साथ देगा

सर्वे प्रक्रिया जारी——-
तहसील के कई खेतो मे फसल खड़ी है जिस पर बीमा कंपनी के आदेशानुसार सर्वे क्रॉप कटिंग प्रक्रिया जारी की गई है इसी बिच घिनौदा मे ग्राम सेवक और पटवारी द्वारा चार किसानो के चिन्हित होने पर किसानो मे खेतो मे नियमानुसार क्रॉप कटिंग और वजन कर नमूना लिया गया जिसका परिणाम 15दिवस के बाद आएगा और जो परिणाम आएगा वही फसलों की पैदावार के आंकलन मे सहायक होगा इस पर ग्राम पटवारी संतोष जेन और ग्राम सेवक भारत डॉडवे द्वारा किसानो को आस्वासन देते हुए कहा की वास्तविक से धरातलीय स्थति बहुत ही ख़राब है और हमारे द्वारा पूरी निष्ठां के साथ सर्वे रिपोर्ट जारी की जाएगी जिससे की प्रभावित किसानो को इसका लाभ मिले


Spread the love